मिट्टी की खुशबू
लहरों का हलचल
कंगन की खन खन
पायल की छन छन
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
नदियों का संगम
बारिश की छम छम
बादल की कंपन
बिजली की तड़पन
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
पेड़ों का झुरमुट
झींगुर की खुट खुट
भौरों का गुन गुन
इकतारे की तुन तुन
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
रिश्तों का बंधन
जीवन का मंथन
झरनों का कल कल
बीता वो हर पल
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
फूलों की बगिया
बहती इक नदिया
सूरज की लाली
हिलती हर डाली
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
हर पल की दूरी
टूटी कोई चूड़ी
नैनों का काजल
पागल वो बादल
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
बूंदों का सरगम
जीवन का हर ग़म
अमावस की इक रात
भूली जो हर बात
मुझे याद दिलाये तेरी
मुझे याद दिलाये तेरी
24-08-2001
No comments:
Post a Comment